जिला पंचायत चुनाव हारने के बाद अब विधानसभा के चुनाव भी हारेगी बीजेपी ; कार्तिक यादव

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


सौरभ दुबे

इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का मंगलवार को 75 वां जन्म दिवस समाजवादी पार्टी कार्यालय पर केक काटकर एवं आतिशबाजी चलाकर मनाया गया। रामगोपाल यादव के पौत्र व सपा नेता कार्तिक यादव सहित कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को जन्म दिवस के उपलक्ष में फल वितरण भी किए। इटावा में जिला पंचायत के चुनाव में बीजेपी की करारी शिकस्त पर कार्तिक यादव ने कहा जनता बीजेपी पार्टी की नीतियों को समझ चुकी है और आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी पार्टी को बहुत बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। बीजेपी सरकार में महंगाई दिनोंदिन बढ़ रही है और आम आदमी की आय निरंतर घट रही है। बीजेपी पार्टी के मंत्री सुब्रत पाठक पर तंज कसते हुए कहा की पहले वह अपने भाषा शैली ठीक करें उसके बाद बयानबाजी करें।

जिला पंचायत चुनाव हारने के बाद अब विधानसभा के चुनाव भी हारेगी बीजेपी ; कार्तिक यादव

कार्तिक यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि जनता बीजेपी पार्टी की नीतियों को भलीभांति रूप से समझ चुकी है यह कहते कुछ हैं और करते कुछ है अभी हाल ही में इटावा आए स्वतंत्र देव सिंह के बयान पर कहा की बीजेपी में जिला पंचायत चुनाव में केवल एक ही उम्मीदवार था जो जीता था केवल एक उम्मीदवार के दम पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैसे बना लेंगे स्वतंत्र देव सिंह।

सन 2014 में महंगाई भाजपा वालों के लिए डायन थी और शायद 2014 के चुनाव के बाद भाभी हो गई है दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है और लोगों की आय घटती जा रही है इन सभी बातों पर जनता बीजेपी को भलीभांति रूप से समझ चुकी है जो हस्र बीजेपी का पंचायत चुनाव में हुआ है इससे भी ज्यादा बुरा हश्र 2022 की विधानसभा चुनाव में होगा।

बीजेपी के नेता सुब्रत पाठक द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लोकतंत्र का डकैत बताने को लेकर कार्तिक यादव ने कहा कि वह सबसे पहले तो अपनी भाषा शैली सुधारें कि राष्ट्रीय स्तर के नेता से कैसे बात की जाती है उसके बाद बयान बाजी करें वह तो केवल 1 जिले के सांसद है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज