पत्रकारिता के बाद अब राजनीतिक पारी, बरेली प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना सपा में शामिल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।
शहर के प्रमुख पत्रकार और उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना अब राजनीति में दांव आजमाएंगे। उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली है। हांलाकि इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है लेकिन डॉ. पवन सक्सेना की ओर से शहर में जगह-जगह सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए जाने से साफ हो गया है कि वह सपाई हो चुके हैं।
बताया गया कि दो दिन पहले डॉ. पवन सक्सेना की लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में अखिलेश यादव ने उनसे राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा कर गर्मजोशी से सपा में स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बरेली लौटे डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि वह अब सपा में एक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के बाद अब राजनीति के जरिए वह समाज की सेवा करना चाहते हैं। सपा चूंकि सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है, इसलिए वह उसकी नीतियों से प्रभावित होकर अखिलेश यादव के साथ आए हैं।
उधर, चर्चा है कि पत्रकारिता में लंबी पारी खेल चुके डॉ. पवन सक्सेना विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनकी मंशा कैन्ट या शहर विधानसभा में से किसी एक पर चुनाव लड़ने की है। वैसे तो उनकी बरेली में हर वर्ग में अच्छी पहचान है लेकिन यदि जातिगत समीकरण की बात करें तो कैंट और शहर, दोनों विधानसभा सीटों पर उनके अपने स्वजातीय कायस्थ मतदाता अच्छी तादात में हैं, इसलिए माना जा रहा है कि सपा उनको विधानसभा चुनाव लड़ाने पर विचार कर सकती है। अलबत्ता, चुनाव की दावेदारी पर डॉ. पवन सक्सेना अभी कुछ नहीं बोलते। वह सिर्फ इतना कहते हैं कि वह सपा से बतौर कार्यकर्ता जुड़े हैं और पार्टी का अब जो आदेश होगा, तदनुसार कार्य करेंगे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज