
बरेली | किला थाना क्षेत्र के किला छावनी में मंगलवार सुबह एक खाली प्लाट से 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई | युवक के शरीर पर चाकुओं के निशान है | पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई | पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस ने मौके से आलाकत्ल के रूप में दो चाकू भी बरामद किये है साथ ही युवक के शव की शिनाख्त भी कर ली है | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किला थाना क्षेत्र के किला छावनी से एक युवक का शव मिला है | जिसके गले और पेट पर चाकू के घाव है | मृतक की शिनाख्त कर ली गई गई | मृतक किला थाना क्षेत्र के किला छावनी सागर पुत्र बब्लू सक्सेना है | एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि यूपी 112 के माध्यम से पुलिस को एक सूचना मिली कि एक खाली प्लाट है जिसमें अज्ञात शव पड़ा है | सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए | लोगो ने मृतक की शिनाख्त सागर (20 ) पुत्र बब्लू सक्सेना किला छावनी के रूप में की | पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है | मौके से आलाकत्ल के रूप में दो चाकू बरामद हुए है | मृतक के शरीर पर चाकू के कट के निशान है | जिससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या की गई है | पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी |




