बरेली सीतापुर हाइवे पर ठेकेदार सरिया करा था चोरी , 24 कुंतल सरिया बरामद 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | फरीदपुर पुलिस ने NH 24 बरेली सीतापुर हाइवे पर सरिया चोरी के मामले में एक ठेकेदार सहित 10 लोगो को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ट्रैक्टर पर लदी 24 कुंतल सरिया और 20 किलो लोहा बरामद किया है | पुलिस के मुताबिक  राज कारपोरेशन  के मैनेजर अरविन्द कुमार ने सरिया चोरी की शिकायत करते हुए बताया था कि कुछ समय से साइट से सरिया चोरी हो रही है | पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपनी जाँच शुरू कर दी थी |  पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो पता चला कि एक ठेकेदार सहित 10 लोग सरिया चोरी कर रहे है | पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चोरी के दस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर 24 कुंतल चोरी की सरिया बरामद कर ली | एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 20 जुलाई को  राज कारपोरेशन  के मैनेजर अरविन्द कुमार ने घटना को बताया था कि  NH 24 बरेली सीतापुर हाइवे का निर्माण कराया जा रहा है , जहां सरिया चोरी हो रही हैं | इस संबंध में पुलिस ने धारा 379 /41 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था | पुलिस ने इस सम्बन्ध में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है  और मौके से 24 कुंतल सरिया को भी बरामद किया गया है | सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज