किला छावनी हत्याकांड : रंजिश में हुई थी दर्शन की हत्या ,पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । थाना किला क्षेत्र के किला छावनी में एक सप्ताह पहले हुई दर्शन उर्फ सागर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को सत्यप्रकाश पार्क के पास गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों लोगों में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट गाली गलौज होती थी। पुरानी रंजिश को लेकर दर्शन उर्फ सागर की एक सप्ताह पहले चाकू से गोदकर हत्या कर शव को नदी किनारे खाली प्लाट में डाल कर फरार हो गए। किला पुलिस ने फरार चल रहे किला छावनी के राजू पुत्र डोरी लाल व अमन पुत्र राजू कश्यप निवासी गण किला छावनी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चाकू व खून से सने कपड़ों को बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना जिला प्रभारी राजकुमार तिवारी के साथ अपराध निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह एसआई सुनील कुमार एसआई जितेंद्र सिंह तोमर एस आई अजय सिंह कांस्टेबल राहुल कुमार, पुलकित कुमार आदि शामिल रहे। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के जेल भेज दिया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment