बरेली: जमीन पर पड़े बिजली के तारों की चपेट में आने से बच्चे की मौत, बच्चे को बचाने में चाची भी झुलसी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव ज्योति जागीर में बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया । दरसल घर के बाहर खेलते समय बच्चा सड़क पर टूटे पड़े बिजली के तारों की चपेट में आ गया। जिसके चलते बच्चे तड़पने लगा । यह देख बच्चे की चाची उसे बचाने के दौड़ी, जिससे वह भी झुलस गई। जानकारी के मुताबिक नरेश कश्यप का 10 वर्षीय पुत्र अशोक रविवार 11 बजे के आसपास घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अशोक सड़क पर ही पड़े तारों की चपेट में आ गया और वह तड़पने लगा। यह देख घर के सामने खड़ी अशोक की चाची विमला देवी पत्नी नन्हे कश्यप ने देखा तो वह दौड़कर मौके पर पहुंची। उसने अशोक को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। बच्चे की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बिजली विभाग को दी, इसके बाद बिजली की सप्लाई को काटा गया। फिलहाल घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही मृतक की चाची की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment