बदायूं की बड़ी खबर : पिता ने पुत्री को गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं । बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव में प्रेमी के संग जाने की जिद को लेकर हुए झगड़े में पिता ने पुत्री के गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने फरार पिता को मुखबिर की सूचना पर हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को थाना बिल्सी क्षेत्र के परौली गांव में फिरासत की पुत्री मुस्कान अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर पिता पुत्री के बीच झगड़ा हो गया। मां मीना ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तभी फिरासत ने अपनी पुत्री मुस्कान के गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतका की मां मीना ने अपने पति के खिलाफ थाना बिल्सी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है। वहीं एसएसपी संकल्प शर्मा ने थाने पहुंच कर हत्यारे पिता से पूछताछ की है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment