
बरेली। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे है । एक दिन पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र में जमीन पर पड़े तारों की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी साथ ही एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई थी ।मंगलवार को बरेली की ग्रीन पार्क कॉलोनी के गेट पर हाईटेंशन लाइन गिरने से एक दूधिया चपेट में आ गया और उनकी तड़प तड़प कर मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगो ने दूधिये को लकड़ी के डंडा मारकर करंट से छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी उसकी मौत हो गई।
दूधिये पर अचानक गिरी थी हाईटेंशन लाइन
फरीदपुर के लाडपुर मुड़िया का कमलजीत बरेली में दूध बेचने का काम काफी समय से कर रहा था। मंगलवार सुबह कमलजीत ग्रीन पार्क कॉलोनी के गेट पर पर खड़ा था तभी अचानक हाईटेंशन लाइन टूट कर दूधिये पर गिर गई। इस हादसे में दूधिया कमलजीत की तड़प तड़प कर मौत हो गई।
पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए । मौजूद लोगों ने बिजली घर में फोन कर लाइन बन्द करवाई। लेकिन तब तक दूधिये की जान चली गई। बारादरी पुलिस के मुताबिक कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




