गणेश जी की कृपा से आज किस किस राशि को होने वाला है लाभ- जानने हेतु पढ़ें अपना राशिफल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल ,बुधवार -28-जुलाई–सन2021
पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505

.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता सुख सुविधाओं में कमी रहेगी, दोपहर तक कुछ व्यापारिक लाभ अर्जित हो सकता है, दोपहर बाद सरकारी कार्यों में उलझन का सामना करना पड़ सकता है.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- कारोबारी लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है, अधिकारी वर्ग की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा. दोपहर बाद भाग्य की प्रबलता से कोई एक काम बन सकता है आपके द्वारा किया गया कोई पुण्य कर्म फलित होने की संभावना बनती है.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – सरकारी कामकाज आप को निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, भाग्य साथ देगा, दोपहर तक का समय अच्छा है, दोपहर बाद उलझन बढ़ जाएगी इच्छित कार्य अगले दिन के लिए टल सकता है.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- कोई धार्मिक यात्रा की संभावना है, भाग्य की कमी स्पष्ट दृष्टिगोचर होगी, धन का अभाव भी नजर आएगा. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है, दोपहर बाद का समय जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा/ उनकी निगाह आप पर रहेगी.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता यात्रा की संभावना है, खर्च की अधिकता रहेगी. दोपहर बाद का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है शरीर में वायु संबंधी पीड़ा हो सकती है.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन लगभग सामान्य सा रहेगा जीवनसाथी पर धन खर्च होने की संभावना बनती है दोपहर बाद का समय मित्रों संग व्यतीत होगा. कुसंग से बचें.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- कारोबार की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है कारोबार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. प्रयास करने पर दोपहर तक मित्रों का सहयोग मिलेगा. दोपहर बाद का समय सार्वजनिक हित के कार्यों /राजनीति के लिए अच्छा है.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए आज का समय अच्छा है, मित्रों का सहयोग मिलेगा ,मान प्रतिष्ठा में वृद्धि रहेगी ,भाग्य साथ देगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- घर की सुख सुविधाओं को जुटाने के लिए काफी भागदौड़ करना पड़ेगी. यदि कहीं धन मांगने जा रहे हैं तो सिर्फ आश्वासन ही मिलेगा. हल्का तनाव भी मिल सकता. दोपहर तक का समय परिश्रम वाला रहेगा. दोपहर बाद प्रयास और परिश्रम से धन प्राप्ति संभव है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी यह क्या परिश्रम से धन लाभ भी संभव है. दोपहर बाद का समय बहुत अच्छा नहीं है शरीर में दर्द बना रह सकता है, आज मानसिक कार्य की अधिकता रहेगी.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे, धन प्राप्ति के लिए दोपहर तक का समय अच्छा है, दोपहर बाद का समय खर्चे की अधिकता और कोर्ट कचहरी का भी आना जाना हो सकता है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज का दिन लगभग सामान्य है दोपहर तक धन की कमी रहेगी दोपहर से रात्रि तक कुछ धन लाभ संभव है, यदि आप शनि से संबंधित किराना/ कपड़ा/ किसी भी प्रकार का तेल के व्यापारी हैं तब आप लाभ में रहेंगे.

 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment