
शाहजहांपुर में बरसात के बाद धान के खेतों में अनोखे नजारे देखने को मिल रहे हैं जहां सुबह-सुबह धान के खेतों में ओस की बूंदे मोती की तरह नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर खेतों में छाते नुमाछोटी-छोटी छतरियां का अंबार दिखाई पड़ रहा है। बंडा इलाके के एक किसान करमजीत ने इन नजारों को कैद कर वीडियो वायरल किया है। धान के खेतों में छतरी नुवा नजारे देखने के लिए लोग आसपास के लोग जुट रहे हैं। ऐसे में अद्भुत नजारों का वीडियो सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक थाना बंडा के दलेलापुर गांव के किसान करमजीत उस समय हैरान रह गए जब सुबह वह अपने खेत में गये। धान के पूरे खेत में छतरियों नुमा नजारे देखकर वह हैरान रह गये। छतरी नुमा नजारे कैसे उनके खेतों में बन गये यह देखकर वह हैरान रह गये। इस नजारों को उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल करने के बाद आसपास गांव के लोग इन नजारों को देखने के लिए आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मकड़ियों ने धान के खेत में जाले बुने हैं। पूरे खेत में क्रमबद्ध तरीके से जाले होने से सुबह-सुबह यह चमकदार बनकर अद्भुत नजारे पेश कर रहे हैं। किसान कर्मजीत का कहना है कि यह नजारा उनके खेत में पहली बार देखने को मिला है उनका कहना है कि कीटनाशक का कम प्रयोग करने के बाद उनके धान के खेत में कीटों और मकड़ियों ने अपना घर बना लिया है। जिससे ना केवल यहां अद्भुत नजारा बन रहा है बल्कि धान की फसल भी लहलहा उठी है।




