दिनेश शर्मा होगें खुटार थाना प्रभारी, जय शंकर सिंह होंगे थाना रोजा प्रभारी
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से जनपद के थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों में बड़ा फेरबदल किया है। बता दे लगातार मिल रही शिकायतों के चलते कई थाने दारो से कुर्सी भी चली गई है। एसपी के आदेश पर हुए ट्रांसफर मे थाना प्रभारी रोजा दिनेश शर्मा को थाना प्रभारी खुटार,थानाध्यक्ष खुटार जयशंकर सिंह को थानाध्यक्ष रोजा,थानाध्यक्ष जैतीपुर प्रदीप सेहरावत को थानाध्यक्ष अल्लाहगंज,प्रभारी निरीक्षक अल्लाहगंज अजब सिंह को प्रभारी डीसीआरबी,थाना प्रभारी कलान राजेंद्र बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष कांट,थानाध्यक्ष कांट रजितराम को थानाध्यक्ष रामचन्द्र मिशन, प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र मिशन सोमपाल वर्मा को अपराध शाखा, थानाध्यक्ष परौर धर्मेन्द्र कुमार को थानाध्यक्ष कलान, वही उप निरीक्षक सदर बाजार संजय कुमार को थानाध्यक्ष परौर, उप निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान चौकी इंचार्ज कुर्रिया कला को थानाध्यक्ष जैतीपुर, प्रभारी मानिटरिंग सेल इन्द्रकुमार को प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू, प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू नरेश पाल को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल जांच के पद पर स्थानांतरित किया गया। बड़े स्तर पर किए गए इस फेरबदल से कई समीकरण साधे गए हैं।




