
बरेली |शहर के कई इलाकों में बिजली के तारो का मकड़जाल फैला है , साथ ही शहर के कई हिस्सों में बिजली के पड़े तार बेहद कमजोर हो चुके है | जिनकी सुध बिजली विभाग ने नहीं ली है | इसी कड़ी में जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी वारसी ने प्रशासन से मांग की हैं कि ग्रेटर नोएडा की तर्ज़ पर हो बरेली की बिजली व्यवस्था को किया जाए| आबादी वाले इलाकों में हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत किया जाये ताकि तार टूटकर गिरने से लोगों की जान न जा पाएं | उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले ही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से ग्रीन पार्क गेट पर कमलजीत और मलूकपुर में शमशाद पेंटर की मौत हो चुकी हैं इससे पहले भी इन जर्जर और खराब तारो व खम्बों में करंट उतरने से मौते हो चुकी हैं | लेकिन विभाग ने पीड़ितों को एक रूपए भी क्षतिपूर्ति के रूप में नहीं दिया है | उनकी मांग है कि पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा दिया जाये| बरेली शहर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में है तारो के मकड़जालो को भी खत्म किया जाये| आबादी वाले इलाको में लगे ट्रांसफार्मर से भी ख़तरा बना रहता हैं,इस व्यवस्था को भी आबादी से दूर होना चाहिए,नॉवल्टी चौराहे के आसपास,कोहाड़ापीर, बड़ा बाजार,मलूकपुर, बिहारीपुर, पुराने के सैलानी आदि मोहल्ले सहित आबादी वाले इलाकों का सर्वे करवाकर हाईटेंशन लाइन और जर्जर तारो और ट्रांसफार्मर को दुरूस्त करवाया जाये| इंजीनियर अनीस अहमद ख़ाँ ने कहा कि हाईटेंशन लाइन के नीचे सेफ्टी वॉयर और ओसीबी को दुरूस्त होना ज़रूरी हैं ताकि हादसों से लोगों की जाने बच सके।इस मौके पर समाजसेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने कहा कि तारो के मकड़जालो को हटाया जाए।वही डॉ सीताराम राजपूत, हाजी यासीन क़ुरैशी,मोहसिन इरशाद आदि ने भी बिजली व्यवस्था को स्मार्ट बनाने की मांग की।




