पुलिस ने 255 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार दूसरा हुआ फरार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने गस्त के दौरान स्मैक सहित एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया एक भागने में कामयाब रहा।जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ गस्त के दौरान वह रहपुरा अंडर पास पर थे उसी समय दो लोग मोटरसाइकिल सवार उन्हें देखकर वापस लौटने लगे उन्होंने उन्हें रुकने को कहा तो वह नही रुके पुलिस ने उनका पीछा कर एक को पकड़ लिया एक भागने में कामयाब रहा। तलासी के दौरान उनके पास से स्मैक बरामद हुई। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई स्मैक का वजन करने पर वह 255 ग्राम निकली जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच लाख तीस हजार है। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम अली मोहम्मद पुत्र फैजू खां निवासी ग्राम खना गौंटिया थाना सीबीगंज बताया। पुलिस ने दूसरे व्यक्ति के नाम व पते की जानकारी की तो इसराइल पुत्र एजाज अहमद निवासी ग्राम सरनिया थाना सीबी गंज की जानकारी हुई। कड़ाई से पूँछतांछ करने पर तस्कर ने स्मैक देने वाले कस्बा के नामी व्यक्ति का नाम रिफाकत पुत्र शखावत निवासी मोहल्ला सराय कस्बा फतेहगंज पश्चिमी बताया पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया तीनों तस्करों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया। फरार तस्कर की तलाश में दविश दी गई है।पकड़ने बाली टीम में चौकी प्रभारी दुष्यंत गौस्वामी कांस्टेबल पंकज व ललित मालिक साथ रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment