
बरेली | बारादरी थाना क्षेत्र के पीली मिट्टी मोहल्ले में जुआ खेलने के दौरान कहासुनी में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी | इस फायरिंग में जुआ खेलने पहुंचा रेलवे कर्मी की गोली लगने से मौत हो गई | घटना के होती ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे कर्मी को जिला अस्पताल भेजा | जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | मामले की जानकारी होते ही मृतक के परिवार वाले घर पर पहुंच गए | पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी |
जुआ खेलने के दौरान हुआ था विवाद
रेलवे कर्मी धर्मेंद्र रविवार को छुट्ठी की वजह से वह घर पर था | धर्मेंद्र अपना समय बिताने के लिए नई बस्ती में जुआ खेल रहे लोगों के साथ बैठ गया| वहां किसी बात को लेकर किसी से कहासुनी हो गई तभी किसी शख्स ने उसके सिर पर गोली मार दी | लेकिन स्थानीय लोग बताते है कि घटना के समय कई लोग थे | हालाँकि पुलिस मामले की जाँच कर रही है | घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई | एसपी सिटी रविंद्र कुमार खुद मौके पर पहुंचे और घटना स्थल को देखा |

रेलवे कर्मी का जल्दी में हुआ था रिश्ता तय
स्थानीय लोगो ने बताया कि रेलवे कर्मी धर्मेंद्र की जल्दी में शादी तय हुई थी | परिवार उसकी शादी की तैयारी कर रहा था | लेकिन इस घटना के बाद से परिवार की सभी खुशियां पल भर में काफूर हो गई |
पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दे रही दबिश
एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र में दो पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था | इसमें एक पक्ष ने गोली चलाई है | घटना में धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो हुई है | पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन हैं ? जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा |




