
फतेहगंज पश्चिमी।। विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी शिव अवतार शर्मा ने क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों को आप पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराई।
मीरगंज 119 विधानसभा क्षेत्र के गांव पैगा नगरी ,हूरहुरी ,दिबना ,पौंचा ,गैबरा,श्यामपुर गोटिया, कुतुबपुर, पिपरिया, आदि क्षेत्र में दौरा किया। भाजपा सपा व बसपा छोड़कर आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का हाथ थामा दिल्ली में चल रही आम आदमी पार्टी की योजनाओं को यूपी में दोहराने का संकल्प लेते हुए क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक बनाने की शपथ ली जिसमे जोनल कोऑर्डिनेटर शिवकुमार पाठक, सुरेश कुमार, ठाकुर उमेश सिंह ,प्रमोद कुमार गुप्ता आदि लोग का सहयोग रहा।
Author: cradmin
Post Views: 106




