
बरेली | भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में रखे माँ के 40 हजार रूपए सट्टे में हारने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली | पीड़ित परिवार ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र में युवक की गुमशुदगी के संबंध में दो दिन पहले तहरीर दी थी | युवक की रविवार को देवरनिया नदी में तैरता हुआ शव बरामद हुआ | पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पुलिस के मुताबिक भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव दोहरिया में रहने वाले मोहम्मद हारून ने एक गुमशुदगी दर्ज कराई थी |
हारून ने बताया था कि उसका बेटा अब्दुल कादिर दो दिन से लापता है | लेकिन उनका बेटा घर पर अपना पर्स और मोबाइल छोड़ गया है | उसके पर्स से एक सुसाइड (suside ) नोट मिला है | जिसमें उसने लिखा है कि वह अपने मां के घर में रखे 40 हजार रूपए सट्टे में हार गया है |
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल में बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दोहरिया के रहने वाले अब्दुल कादिर पुत्र मोहम्मद हारून ने आत्महत्या की है | वही पुलिस को अब्दुल कादिर का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है | पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है |




