बरेली : आईटीआई में प्रवेश लेने आवेदन की तिथि 28 अगस्त

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामप्रकाश ने बताया कि जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए कोविड-19 महामारी से बचाव को लिए जारी गाइड लाइन्स का पालन करते हुए विभागीय वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध लिंक Online Submission Application for Admission for Session 2021-22 for Government/Private ITI पर क्लिक कर आंनलाइन आवेदन कर सकते है |

आंनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड (VISA, MASTER, Rupay) इण्टरनेट बैंकिंग/यूपीआई/आरटीजीएस/ एनईएफटी/बैंक चालान के माध्यम से ही किया जायेगा, जिस हेतु स्टेट बैंक आफ इंडिया व यूनियन बैंक आफ इंडिया के पेमेन्ट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिंट आउट ले सकेगें तथा उसे अपने पास सुरक्षित रखें। आंनलाइन आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट www.scvtup.in पर ई-फर्म में उपलब्ध विवरणिका को भली भॉति पढ़कर ही आवेदन की कार्यवाही पूर्ण करें। आवेदन शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु 250 रूपये एवं अनुसूचित जाति/ जनजाति हेतु 150 रूपये निर्धारित है। आंनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 28 अगस्त 2021 निर्धारित की गई है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment