
प्रांजल गुप्ता
यूपी के पीलीभीत जनपद में कांग्रेस छोड़कर सपा का दामन थामने वाले नेता सुधीर तिवारी ने मंगलवार को विधिवतरूप से सपा को जॉइन कर लिया । इसी कड़ी में एक निजी बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ सुधीर तिवारी को एक मेजर आशीष चतुर्वेदी ने सपा की सदस्यता दिलाई है। माना जा रहा है कि आशीष आगामी विधानसभा चुनाव में वह पीलीभीत की शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है। आशीष ने अखिलेश यादव से मिलकर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। जानकारी के मुताबिक सुधीर तिवारी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव के करीबी और सपा नेता मेजर आशीष चतुर्वेदी ने पीलीभीत पहुंचकर निजी बारात घर में आयोजित एक कार्यक्रम में तमाम लोगो को गैर सपा की सदस्यता ग्रहण कराई ।
Author: cradmin
Post Views: 53




