बरेली में तमंचे पर डिस्को : शादी समारोह में अवैध तमंचे फायरिंग करने के मामले में युवक दो तमंचो के साथ गिरफ्तार,

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के बरेली में शादी समारोह में अवैध तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आशू युवक बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला का रहने वाला है । आशु को बारादरी पुलिस ने अमर उजाला प्रेस के पास से गिरफ्तार किया है ।

जानकारी के मुताबिक अवैध तमंचे से फायरिंग करने का यह मामला बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला का है। जहां शादी समारोह में दो युवक फायरिंग कर रहे थे । इसी दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस ने आरोपी आशु के पास से 2 अवैध तमंचे और एक कारतूस बरामद किया है। एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना बारादरी में एक मुकदमा कायम कर फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह युवक बारादरी के सूफी टोला का रहने वाला है।वही पुलिस फायरिंग करने वाले दूसरे युवक को भी तलाश कर रही है।

एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने यह भी बताया है कि हालांकि युवक ने यह नहीं बताया है कि वह तमंचे कहा से लाया लेकिन पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है कि यह पता चल सके कि युवक ने तमंचा कहा से खरीदा है और युवक को तमंचे बेचने वाला व्यक्ति कौन है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment