
बरेली। एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने फर्जी दस्तावेज से हवाई यात्रा करने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए व्यक्ति से पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बरामद किए है। दरअसल संदिग्ध व्यक्ति ने जो आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाया था वो उस व्यक्ति से मैच नहीं खा रहे थे, उसके बाद संदिग्ध व्यक्ति के पास से दूसरे नाम से आधार कार्ड बरामद हूए जिससे सुरक्षा अधिकारियों ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी ।
पकड़े गए संदिग्ध ने पहले तो अपना नाम असफाक बताया लेकिन उसके बाद वो अपना नाम असलम इस्माइल बताया। बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी फर्जी आईडी से मुम्बई से बरेली आ था , और उसने किसी धार्मिक जगह पर जाकर दर्शन किये।
आज वह मुम्बई वापस जा रहा था इसी दौरान वह सुरक्षा अधिकारियों के हाथ चढ़ गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इज्जत नगर पुलिस को संदिग्ध को सौप दिया, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, पकड़ में आने के बाद संदिग्ध व्यक्ति को अब पछतावा हो रहा है।
एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया फर्जी दरस्तावेज से यात्रा करने का प्रयास करने वाला व्यक्ति का नाम असलम इस्माइल है और वह मुम्बई के अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है। वह अपने किसी रिश्तेदार के पैनकार्ड और आधारकार्ड के आधार पर बरेली से मुम्बई तक हवाईयात्रा करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान उसे एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो में देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए




