इटावा : अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, सरकार बदल देगी किसी का भी नाम

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

सौरभ द्विवेदी

इटावा । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के समाज के साथ बहुत अत्याचार हुआ है बीजेपी सरकार में भी उनके समाज की आलोचना हुई है लेकिन अब वह लोग सड़को पर उतर आये है और बाइस के चुनाव में महान दल के लोग समाजवादी पार्टी का समर्थन कर सपा की सरकार बनवाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

यूपी सरकार के द्वारा शहरों और जगहों के नाम बदलने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तो कहता हूँ कि कोई लखनऊ मत जाओ वरना सरकार आप लोगो के भी नाम बदल देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कोई काम किया नही है। चुनाव आने वाले है। केवल नाम बदलना उनका फैशन है। अभी तो मौहल्ले के नाम भी बदले जा सकते है।मुख्यमन्त्री जी को पता चल गया कि आप लोग लखनऊ से आये है तो आपका नाम जरूर बदल दिया जाएगा।

वही अखिलेश ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना का मजाक बनाते हुए कहा कि सरकार को इसका नाम बदलकर भुजवल्ला योजना रख देना चाहिए क्योंकि गरीब माताओ बहनों को पहले फ्री में सिलेंडर देकर अब लूटा जा रहा है अब गरीब महिलाओं के घर मे उज्ज्वला के चूल्हे ठंडे हो गए है।
बाइस के चुनाव में तमाम छोटे दलों का गठबंधन के लिये स्वागत है।

वीडियो में खबर देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment