मीरगंज की खबरें संक्षेप में : मामूली कहासुनी में दो पक्षों में चली लाठी , मीरगंज पर कोविड एल 1 का हुआ मॉक ड्रिल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज के  चुरईदलपतपुर में दो पक्षों में मामूली कहासुनी में  विवाद हो गया। बाद में विवाद  इतना बड़ा दोनों पक्षों के  लोगों ने घर में घुस कर लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। लाठी डंडे लेकर रोड पर दौड़ते लोगों को देखकर गांव में दहशत पैदा हो गई। झगड़े पांच लोग घायल हो गए। घायलों के अस्पताल जाने के बाद दोनों पक्षों में एक बार फिर  मारपीट हो गई ।  बताया जाता है कि गांव चुरई दलपतपुर में मोहल्ला तकिया में लियाकत व अबरार के परिवारों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को शाम के समय दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। 

मीरगंज की खबरें संक्षेप में : मामूली कहासुनी में दो पक्षों में चली लाठी , मीरगंज पर कोविड एल 1 का हुआ मॉक ड्रिल

सी एच सी मीरगंज पर कोविड एल 1 का हुआ मॉक ड्रिल
मीरगंज में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मीरगंज पर कोविड एल 1  की फैसिलिटी का मॉक ड्रिल हुआ  । इस मौके पर  सी एच सी अधीक्षक डॉ0 अमित कुमार ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर में मद्देनजर शासन से प्राप्त आदेश के अनुसार सी एच सी को एल 1 प्लस कोविड फैसिलिटी बनाया गया है ।हालाँकि कुछ  दिन पहले  मीरगंज  सी एच सी पर डी एस एम शुगर मिल के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट की भी स्थापना भी हो चुकी है ।   आज  इसी सम्बन्ध में कोविड फैसिलिटी का मॉक ड्रिल किया गया । मॉक ड्रिल में एम्बुलेंस से बच्चे को लाकर आकस्मिक उपचार देकर कोविड आई सी यू वार्ड में भर्ती कर मॉक ड्रिल पूर्ण किया गया ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment