फतेहगंज पश्चिमी मे लगा गरीब कल्याण मेला

SHARE:

vidhayak dc 2

फतेहगंज पश्चिमी।। ब्लॉक मुखयालय पर आयोजित गरीब कल्याण मेला का उदघाटन विधायक डीसी वर्मा और जिला विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।इस मौके पर विधायक डीसी वर्मा ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। आवासीय स्टाल समय से पहले वन्द होने से कई पात्र आवेदक भटकर मायूस होकर  बगैर आवेदन किये बगैर बापस चले गए।
शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित मेले में प्रत्येक विभाग के स्टाल लगाकर मेले में आये लोगो को लाभान्वित योजनाओं की जानकारी दी गयी।विधयाक  डीसी वर्मा ने भी सरकार के द्वारा चलाई जा रही तमाम लोभ लुभावन योजनाओं की जानकारी लोगो दी गयी। साथ ही योजनाओ के लाभ मिलने से बचे पात्रों के आवेदन भी लिए गए।लेकिन प्रधानमंत्री आवासीय योजनाओं का स्टाल समय से पहले बन्द होने से कई पात्र आवेदक भटकर वापस चले गए। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी निवासी सहाना, नगमा,सरीफन,इलियास आदि प्रधानमंत्री आवासीय योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने मेले आये थे।लेकिन स्टाल समय से पहले वन्द हो जाने से मायूस होकर बगैर आवेदन के वापस लौट गए। इसी तरह से शादी अनुदान का स्टाल वन्द होने के कारण बेटी की शादी अनुदान का लाभ लेने के लिए जमील अहमद मायूस होकर वापस लौट गए।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!