आंवला में गुजरात की 9 युवतियां राहगीरों से जबरन वसूली करते पकड़ी गईं, पुलिस ने किया न्यायालय के हवाले

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

बरेली । आंवला थाना क्षेत्र में  एक अजीबो-गरीब मामला तब सामने आया जब आंवला के बदायूं मार्ग स्थित एलपीएस मेडिकल कॉलेज के पास कुछ युवतियों द्वारा राहगीरों से जबरन वसूली किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक पूजा गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

मौके पर भारी भीड़ एकत्र थी और युवतियों तथा राहगीरों के बीच कहासुनी हो रही थी। पुलिस ने हालात को शांत करने और युवतियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लगातार राहगीरों पर आरोप लगाती रहीं और पुलिस की बात नहीं मानीं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सभी युवतियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया। जांच में सामने आया कि सभी युवतियां गुजरात राज्य के अहमदाबाद जिले की रहने वाली हैं और आंवला क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से मौजूद थीं।

पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में इन सभी युवतियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज