देवरनिया थाना क्षेत्र के बसंत नगर जागीर में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली जनपद के देवरनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसंत नगर जागीर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति और राष्ट्रीय गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व की शोभा बढ़ाई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान झम्मन लाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगे के फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान से गूंज उठा और वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इसके पश्चात विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, भाषणों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संविधान, स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान झम्मन लाल ने अपने संबोधन में कहा कि 77वां गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का मार्ग दिखाया है, जिस पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को एकजुट होकर गांव व देश के विकास के लिए कार्य करने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने आने वाली पीढ़ी को संविधान के महत्व से प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में धनवीर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि संविधान की शक्ति और लोकतंत्र के गौरव का प्रतीक है, जो हमें अपने कर्तव्यों का बोध कराता है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान झम्मन लाल, नियाजमन नासिर अली, महेश पाल भास्कर, अभिषेक (पंचायत सहायक), धनवीर सिंह, विजय पाल, अमर सिंह, ओमकार पाल, शकील, आदेश शर्मा, सतपाल चौधरी, देवदत्त सागर, सुमित सागर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज