गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए खोदी मिट्टी से बने गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो भाइयों की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

संभल:

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए खोदी गई मिट्टी से बने गड्ढे में भरे बारिश के पानी में नहाते वक्त चचेरे-तहेरे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। गंगा एक्सप्रेस-वे के जिम्मेदारों ने गड्ढे के पास न तो नोटिस बोर्ड लगाया और न ही बेरिकेडिंग कराई थी। इससे ग्रामीणों में रोष है। एसडीएम विकास चंद्र ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के ततारपुर संदल गांव निवासी लोकेश का 10 वर्षीय पुत्र निशांत कक्षा पांच और उसके भाई धर्मेंद्र का 11 साल का बेटा प्रिंस कक्षा तीन में पढ़ता था। गुरुवार को निशांत और प्रिंस दोपहर करीब 01 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी उठाने के कारण बने गड्ढों में बारिश का पानी भरा है।

रास्ते में निशांत और प्रिंस साइकिल खड़ी कर नहाने के लिए गड्ढे में कूद पड़े। गड्डा गहरा होने के कारण दोनों डूबने लगे। उधर से निकल रहे ग्रामीण गुरमीत ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। निशांत और प्रिंस को संभल के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज