शादी के कार्ड बांटने आये दो युवकों की बरेली में मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।  बिथरी चैनपुर क्षेत्र में  बुद्धवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।। बताया जा रहा है कार सवार दो युवक शादी शादी का कार्ड बांटने के लिए बरेली  आए थे इसी दौरान बड़े बाईपास पर हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक जैसे ही कार सवार बड़े बाईपास पर पहुंचे थे तभी आलमपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । हादसे में हिमांशु सिंह (26) व जागृत प्रताप सिंह दोनों न्यू गंगापुर आवास विकास कालोनी रामपुर के रहने वाले दोनों युवकों की मौत हो गई। साथ ही  जागृत प्रताप अपने दोस्त हिमांशु के साथ उसकी ही शादी का कार्ड बांटने के लिए बरेली आये थे।  हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। और शवों को जेसीबी की मदद से निकाला गया।

 

हिमांशु की 27 नवंबर को थी शादी
रामपुर के रहने वाले 26 वर्षीय के हिमांशु की शादी 27 नवंबर को होनी थी। कार से शादी का कार्ड भी मिला है। वही घटना की जानकारी होते परिजन बरेली पहुंच गए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment