ठाकुरदास महाराज मन्दिर पर 21 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह सम्पन्न

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।चौकी क्षेत्र बंजरिया के गाँव खमरिया में स्थित ठाकुर दास महाराज मन्दिर पर महंत केदारदास ने क्षेत्र के लोगों के सहयोग से आज सातवीं बार 21निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह कराया।महंत केदारदास ने वताया कि वह पिछले सात वर्षों से मन्दिर स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की मदद से गरीव निर्धन कंन्याओ का सामूहिक विवाह करा रहे हैं।

 

 

 

इस कार्य के लिए वह पूरे वर्ष क्षेत्र के लोगों से चंदा इकट्ठा करते हैं।चंदे की धनराशि से गरीव कन्याओ का विवाह प्रतिवर्ष मन्दिर प्रांगण में कराते हैं।तथा विवाह में घरेलू दानदहेज़ भी वधु को देते हैं।आज रविवार को 21कन्याओ का विवाह सम्पन्न कराया।इस मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज