फतेहगंज में अलग अलग दो घटनाओं में 2 घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। दो अलग अलग सड़क हादसे में दो लोग घायल।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेजा।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम गांव कुल्छा निवासी चिरंजीव बाइक के द्वारा अपने घर लौट रहे थे।कस्बा के लोधी नगर चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार चिरंजीव गंभीर घायल हो गए।

 

 

दूसरा हादसा धनेटा तिराहे पर हुआ है।शनिवार को गांव भिटौली नगला निवासी नेत्रपाल अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा था। धनेटा तिराहे पर पहुंचने पर पीछे से आए अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी।जिससे उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गई।सूचना पर दोनो घटनाओं पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज