हापुड़ कांड : पटाखा फैक्ट्री में मजदूरों के शव शाहजहांपुर पहुंचे , प्रशासन मुख्यमंत्री कोष से पीड़ित परिवारों की करेगा मदद ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शाहजहांपुर – हापुड़  की पटाखा  फैक्ट्री में मरने वाले 10 मजदूर शाहजहांपुर के रहने वाले थे । उनमें से  8 मजदूरों के शव शाहजहांपुर के भंडेरी गांव लाए गए। डीएम -एसपी  सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मजदूरों के गांव पहुंचे। आज कांट थाना क्षेत्र  के भंडेरी गांव  में  सभी मृतक मजदूरों का अंतिम संस्कार  किया जाएगा ।

 

इसी क्रम  में आज मृतक मजदूरों  के गांव  जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह  पहुंचे , उन्होंने  बताया कि सभी मृतक मजदूर भूमिहीन हैं इसलिए उनके परिजनो को जमीन के पट्टे किए जायेंगे। डीएम ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष की तरफ से सभी मृतकों को दो दो लाख रुपये और घायलों को पचास पचास हजार रुपये की मदद दी जायेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज