सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में आठ दिन से आशा वर्करों का धरना प्रदर्शन जारी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

अमन मैथिल

शाहजहांपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में कार्यरत आशा वर्करों का सरकार के खिलाफ मानदेय को लेकर धरना प्रदर्शन व नारेबाजी आज 8 दिन से जारी है।आशा वर्करों की ब्लॉक अध्यक्ष गिरिजा देवी व रजनी गुप्ता ने बताया कि उनका 3 साल का ₹40000 से अधिक मानदेय बकाया है और प्रशासन बार-बार मांग के बाद भी नहीं दे रहा है जिससे उनकी रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है।कोरोना काल मे जान हथेली पर रखकर सेवा करने के वाबजूद भी नतीजा शून्य हैं। 8 दिन से चल रहा धरना प्रदर्शन की आवाज अधिकारियों तक पहुंचने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे आशा वर्करों का गुस्सा दिन पर दिन बढ़ता चला जा रहा है। आज धरना प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष गिरिजा देवी, रजनी गुप्ता, मंजू मिश्रा, चंद्रकांती शर्मा आदि आशा वर्कर मौजूद रहीं।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज