शाहजहांपुर पुलिस की सख्ती: हत्यारोपी के घर के सामने के खड़े किये बुल्डोजर, 24 घंटे में सरेंडर करने का दिया अल्टीमेटम,,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

कमलेश शर्मा
यूपी के शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां देर रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। शादी में युवक की मौत होने के बाद अफरा तफरी मच गई। वही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किये लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। जब पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी का दबाव बना तो पुलिस ने आरोपी के घर के सामने दो बुल्डोजर खड़े कर दिये और परिवार के लोगों से कहा कि आरोपी 24 घंटे के अंदर सरेंडर कर दे बरना पुलिस 24 घंटे के अंदर घर पर बुल्डोजर चलाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक घटना थाना पुवायां क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी की है। देर रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाने बज रहे थे। इसी दौरान राहुल नाम के युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तमंचे से चली गोली पास में खड़े ओम के सर में जा लगी जिससे ओम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बरात में हुई मौत के बाद बरात में भगदड़ मच गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है । फिलहाल पुलिस जहां मामूली विवाद के चलते गोली मारकर हत्या करने की बात कर रही है वहीं परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज