शराब से लोड ट्रक के ड्राइवर की हत्या का मामला , पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में 8 जून की शाम को  एक ट्रक  ड्राइवर का शव  मिलने से हड़कंप मच गया था। जानकारी के मुताबिक  मृतक  ड्राइवर  राजेन्द्र (45) निवासी पटिया तहसील रामपुर के सिर के पीछे हिस्से में चोट मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक  सूचना मिली थी कि एक ट्रक में ड्राइवर का शव है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा ड्राइवर का शव ट्रक में  पड़ा था। ड्राइवर के सिर पर चोट थी ।वही ड्राइवर के जेब से कुछ रुपये के साथ ट्रक में एक हजार पेटियां भी लदी हुई मिली थी।
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि थाना फरीदपुर पर रामपुर के मिल्क की रहने वाली महिला मायादेवी ने एक लिखित तहरीर दी है। तहरीर में बताया गया है कि उसका पति पेशे एक ट्रक ड्राइवर है। 7- 8 जून की रात को उनका पति खेतान डिस्टलरी से शराब की पेटियां लेकर बाराबंकी के लिए निकला था।

जब वह बाराबंकी समय से नहीं पहुंचा तो जीपीएस  से ट्रक की लोकेशन ली गई। बाद में जब वह लोकेशन लेकर महिला ट्रांसपोर्टर के साथ फरीदपुर पहुंची तो देखा कि उनके पति की लाश लहूलुहान हालत में ट्रक के केविन में थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी मायादेवी  की तहरीर के आधार पर दो लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

। वही मृतक की पत्नी मायादेवी ने ट्रांसपोर्टर और उसके सहयोगी पर हत्या करने का आरोप लगाया है । मायादेवी का कहना है जब भी उसने अपने पति की लोकेशन लेना चाही तो ट्रांसपोर्टर ने गलत जानकारी दी।फिलहाल पुलिस मामले के खुलासे के लिए जुट गई है साथ ही  सीसीटीवी फुटेज और जीआरएस  की मदद से जल्द खुलासे की बात भी कह रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज