विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत , मृतिका अपने मायके में 4 साल रह रही थी ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली | मीरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता  की संदिग्ध हालत में मौत हो गई |  बताया यह भी जा रहा है  कि महिला का अपने चचेरे भाइयों से मामूली कहासुनी चल रही थी | बीती रात महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां  महिला की  मौत हो गई | पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | जानकारी के मुताबिक घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के गूला गांव की है जहां देररात  मृतिका  को पुलिस ने  अस्पताल में भर्ती कराया था   | मृतिका के परिजनों के मुताबिक मीना देवी की शादी 14 साल पहले थाना भोजीपुरा के गांव भगवती पुर में सुरेश शर्मा के साथ हुई थी उसके बाद 4 साल से वह अपने मायके  गूला में रह रही थी | मीना का एक दस साल का बेटा भी है |

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक  मीना शर्मा को बीती रात  मीरगंज सीएससी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने बरेली के जिला अस्पताल को रेफर कर दिया, रास्ते मे आते समय मीना देवी की मौत हो गई ।  मीना देवी को रविवार को अपनी चचेरी ननद की शादी में दिल्ली जाना था । वह दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थी | फिलहाल घटना से मृतिका के घर में कोहराम मचा हुआ है | मृतिका का एक भाई होने की जानकारी मिली है जो हरिद्वार में एक निजी कंपनी में काम करता है |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज