
बदायूं | कछला रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी मोहन कुमार का पुलिस महकमे में सिपाही के पद पर चयन हो गया । इसकी जानकारी होते ही मोहन के दोस्तों और शुभचिंतकों ने जश्न मनाते हुए कोविड की गाइड लाइन की जमकर धज्जियाँ उड़ाई और जमकर ढोल पर डांस किया | इसी दौरान किसी शख्स ने इस जश्न की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया | अब यह मामला जिले के आलाधिकारियों तक पहुंच गया है | जानकारी के मुताबिक मोहन के सिपाही बनने पर खुशी में रेल कर्मियों ने विदाई समारोह आयोजित किया । विदाई के बाद कोविड गाइडलाइन का खुला उल्लंघन करते हुए बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला कस्बे में जुलूस भी निकाला गया। जुलूस में ढोल नगाड़ों पर जमकर डांस भी हुआ | बताया यह भी जाता है इस कार्यक्रम में पीआरवी के दो सिपाही भी जुलूस में शामिल हुए । विदाई समारोह में सभी मौजूद लोगों ने नगाड़े की धुन पर डांस किया साथ एक दूसरे के गुलाल लगाया | उधर क्षेत्र में वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और कहा कि कोविड के नियम कायदे सभी के लिए बराबर है | शासन प्रशासन को मामले पर संज्ञान लेना चाहिए |




