राष्ट्र्पति चुनाव में विपक्ष का खेला  ,एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

दिल्ली। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय हो गया है | बस उनके नाम की घोषणा होना बाकी है | राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी के मुताबिक कि सांसदों के वोटों की गिनती में द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों ने वोट दिया जिसका मूल्य 3,78,000 है | वही विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों ने वोट दिया है जिसका मूल्य 1,45,600 है | चुनाव में कुल 15 वोट अवैध भी  पड़े है | इस तरह देश को 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति होंगी।
राष्ट्रपति के चुनाव में इन लोगों ने किया मतदान 
देश के 15 वें राष्ट्रपति के लिए 776 सांसदों , 4033 निर्वाचित विधायकों सहित कुल 4809 मतदाता मतदान के पात्र थे | जानकारी के मुताबिक मनोनीत सांसद व विधायक ,और विधान परिषद के सदस्य मतदान नहीं कर सकते | नए राष्ट्रपति के लिए 25 जुलाई को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
द्रौपदी मुर्मू के घर जश्न की  तैयारी 
 द्रौपदी के ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित गांव में जश्न का माहौल है। इसके अलावा दिल्ली में भी उनके घर में जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। खबर है कि उनकी जीत का ऐलान होने पर पीएम नरेंद्र मोदी और सरकार के कई सीनियर मंत्री उनके घर पर पहुंचकर उन्हें बधाई दे सकते हैं। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली महिला आदिवासी नेता होंगी। वही द्रौपदी मुर्मू भाजपा के टिकट पर वर्ष 1997 में पार्षद भी रही है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज