पुलिस ने पशु तस्कर समेत दो को भेजा जेल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। पुलिस ने एक पशु तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना देवरनिया पुलिस द्वारा एसएसपी के निर्देशन मे अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को एक पशु तस्कर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इंस्पेक्टर देवरनिया राजकुमार सिंह ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के गांव गनूनगला निवासी बन्ने को चौदहा जुलाई को गांव के जंगल में गौवंश मास काटने के मामले मे नामजद था, उसे बुधवार को दरोगा विकास यादव द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। जबकि गौ तस्करी में नामजद बाकी चार लोग पहले ही जेल जा चुके हैं। दुसरी तरफ गांव पुरैनाताल निवासी राममूर्ति एक वर्ष पूर्व के एक मामले मे वांछित था, उसे भी गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज