जमीन के बंटवारे को लेकर देवर ने भाभी का तोड़ा हाथ, मामला एसएसपी दफ्तर पहुंचा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच संपत्ति विवाद हो गया |  जमीन के बंटवारे को लेकर भाई ने भाई को इतना मारा कि उसका हाथ तोड़ डाला।  घटना  भूड़ा गांव की है , जहां के रहने वाले हरीश बाबू का अपने भाई से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।

 हरीश बाबू की जमीन मूलचंद ने जोत ली।  मूलचंद ने अपने घर पर आकर कहा कि भैया बगैर बटे जमीन क्यों जोत ली इसी बात को लेकर मूल चंद और  और हरीश  में झगड़ा होने लगा और गालियां दी.  हरीश बाबू ने गाली देने से मना किया तो मूलचंद ने लात घूंसे से मारना शुरू कर दिया और अपने बेटे को पत्नी को भी बुला लिया इतना मारा कि लोहे की रॉड उसके हाथ पर मारी  हरीश बाबू की पत्नी का  हाथ टूट गया । उसके भाई सूरज पाल गांव वालों के साथ  मौके पर पहुंचकर  बीच बचाव कराया।  गुरुवार को हरीश बाबू ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर आरोपी भाई के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज