मेडिकल वाले ने कोरोना संक्रमित के परिवार को बेच दिए नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने का मामला सामने आया है। जहां फतेहगंज पश्चिमी के एक युवक ने एक मेडिकल वाले पर 90 हजार रुपये लेकर नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित संस्कार अग्रवाल ने एसएसपी दफ्तर आकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले की जांच औषधि विभाग को दे दी। वही औषधि विभाग ने अपनी जांच में भी स्पष्ठ भी कर दिया है कि ग्राहक को बेचे गए रेमडेसिवीर इंजेक्शन नकली है।

मेडिकल वाले ने कोरोना संक्रमित के परिवार को बेच दिए नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन, पुलिस ने मामला किया दर्ज

एसएसपी ने फतेहगंज पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखने के आदेश दिए है। पीड़ित संस्कार अग्रवाल ने बताया कि उसके पिता मनोज अग्रवाल उर्फ पम्मी लाला कोरोना संक्रमित थे । पिता की इलाज के लिए उन्होंने फतेहगंज के मनोहर मेडिकल से 90 हजार में दो रेमडेसिवीर इंजेक्शन खरीदे जो नकली थे। उसने मामले की शिकायत बरेली पुलिस की थी। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि रेमडेसिवीर के नकली इंजेक्शन के मामला सामने आया है। फतेहगंज पश्चिमी में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज