महिला को दहेज के खातिर मारपीट कर छत से फेंका !

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा से दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर रात में लगभग 11 बजे छत से नीचे फेंक दिया जिससे वह लहूलुहान हो गई। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला मेडिकल के लिए फतेहगंज पश्चिमी सीएससी अस्पताल के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जिला संभल के थाना कुड़ फतेहगढ के गाँब भगतपुर पहेली निवासी शिव कुमार ने अपनी पुत्री अंशु की शादी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सुरेंद्र सिंह के बेटे विशाल के साथ करीब एक साल पहले की थी।काफी दान दहेज देने के बाबजूद सुसराल वाले उससे खुश नही थे। दहेज कम देने का ताना देकर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन महिला के साथ मारपीट करते थे। सुसराल वाले 3 बीघा जमीन और 10 लाख रुपए मायके से लाने के लिए दबाब वना रहे थे।

 

रविवार रात करीब 11 बजे सुसरलियो ने हद कर दी। आरोप है पति,ससुर,चचिया ससुर,सास,चचिया सास,बुआ सास ने एक राय होकर अंशु को छत से फेकने का प्रयास किया जब वह चीखी चिल्लाई तो उसे जीने से धकेल दिया।जिससे वह गंभीर घायल हो गयी। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले वासियों नें हक़ीक़त जानने के बाद थाना पुलिस और 112 पुलिस को सूचना दी दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे खिरका सीएचसी भेज दिया।जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज