
बरेली | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दिवंगत नवाबगंज विधायक केसर सिंह के घर पहुंचे | स्वतंत्र देव ने घर पहुंचने पर विधायक केसर सिंह के परिवारजनों से मुलाकात की | स्वतंत्र देव ने विधायक केसर सिंह के मौत पर दुख जताया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की | विधायक केसर सिंह के बेटे विशाल गंगवार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने उनके घर पहुंचकर उनके पिता केसर सिंह गंगवार जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की वही विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा कर मार्गदर्शन भी दिया |

विशाल संभालेंगे अपने पिता की राजनैतिक विरासत :
दिवंगत केसर सिंह के बेटे विशाल गंगवार ने इस बात के साफ संकेत दे चुके है कि अगर पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो वह वर्ष 2022 में नवाबगंज सीट से चुनाव लड़ेंगे | विशाल ने कुछ दिन पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि वह अपने पिता की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे और उनके पिता की मौत के चलते जो क्षेत्र में विकास के काम अधूरे पड़े है उन्हें पूरा कराएँगे |
कोरोना के चलते विधायक केसर सिंह की हुई थी मौत
नवाबगंज सीट से भाजपा विधायक केसर सिंह की 28 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी | केसर सिंह को 10 अप्रैल को बरेली के एसआरएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था | बाद में तबियत ख़राब होने पर केसर सिंह को नॉएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था |



