
बरेली | दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को ओर गिरफ्तार किया है | पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की है ,इसमें एक आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात कही है तो वही दूसरे ने रेप नहीं करने की बात की है | दोनों युवकों को इज्जतनगर थाने में रखा गया | पुलिस के मुताबिक इज्जतनगर पुलिस आरोपियों को धरपकड़ के लिए इनदिनों लगातार दबिश दे रही है | इसी दौरान पुलिस को अमित पटेल पुत्र विक्रम सिंह के मल्हपुर के जंगल में होने की सूचना मिली थी | पुलिस ने साहस दिखाते हुए अमित पटेल को गिरफ्तार कर लिया | आरोपी अमित के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किये है |
दुष्कर्म की घटना में शामिल एक अन्य विकास पटेल पुत्र पप्पू गांव धीमरी को गिरफ्तार किया है | विकास को इज्जतनगर पुलिस ने एक अवैध तमंचे दो कारतूस के साथ लालपुर चौहराहे से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है | इस घटना में शामिल नरेश पटेल अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा है |

युवती के साथ 31 मई को हुई थी हैवानियत
युवती ने यह घटनाक्रम 31 मई का बताया था | युवती ने लोक लाज की वजह से अपने घर नहीं बताई थी , बाद में परेशान रहने पर घर वालों ने पूछा तो उसने यह घटना बताई गई थी | पुलिस ने घटना के संबंध में दो आरोपी विशाल पटेल , अनुज पटेल को गिरफ्तार किया है | विशाल पटेल को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है | उसके एक पैर में गोली लगी है | अनुज पटेल को भी कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है | पुलिस ने मंगलवार को अमित पटेल के साथ विकास पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया | घटना का मुख्यारोपी नरेश अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है |



