
फतेहगंज पूर्वी।पिछली पांच तारीख को नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट के दौरान एक स्कोर्पियो गाड़ी से चार किलो हेरोइन बरामद हुई थी जिसमें आईडी के आधार पर कुछ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।थाना पुलिस लगातार उनकी धरपकड़ में लगी हुई थी।लेकिन हर बार खाली हाथ लौटती थी लेकिन रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब थाना प्रभारी विजय कुमार हमराही उपनिरीक्षक भूप सिंह , का0शुभम कुमार ,का0वीरेंद्र कुमार के साथ शिवपुरी की तरफ गश्त कर रहे थे तभी बबलु पुत्र इकरार निवासी भूरे खां गौंटिया थाना फरीदपुर रोड किनारे किसी के इंतजार में खड़ा था शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से नब्बे ग्राम स्मैक बरामद हुई है। रविवार को बबलू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Author: cradmin
Post Views: 33




