बरेली | भोजीपुरा विधानसभा सीट से सपा के नवनिर्वाचित विधायक शहजिल इस्लाम अपने विवादित बयान को लेकर बुरी तरह फंस गए है | शहजिल पर आरोप है कि उन्होंने सीएम को आपत्तिजनक शब्द बोलने के साथ धमकी दी है | पुलिस ने इस सम्बन्ध में विधायक शहजिल के खिलाफ थाना बारादरी में एक मुकदमा दर्ज कर लिया है | बता दे कि शुक्रवार को सपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित विधायकों के स्वागत में एक सम्मान समारोह हुआ था जिसमें विधायक शहजिल इस्लाम ने सीएम पर तंज कसा था | बाद में यह वीडियो वायरल हो गया था जिसमें शहजिल ने कहा था कि पहले के मुकाबले विपक्ष अब मजबूत है | पहले सीएम ने बहुत उल्टा सीधा कहा था बस मुहं से गाली नहीं दी बाकी सारे क्रिया कर्म किये थे | |राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष है तो आज अगर सीएम होने के नाते वह सदन में अपशब्द कहेंगे तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे | वही बंदूक से धुआं नहीं गोली निकलने वाले बयान को लेकर विधायक शहजील इस्लाम पर एफआईआर दर्ज की गई है | हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी | इसके बाद बारादरी थाने में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई |
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना बारादरी के अंतर्गत अनूप नाम के एक व्यक्ति है उनके द्वारा तहरीर दी गई है , जिसमे बताया गया कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा कुछ अपशब्द और धमकी भरे अंदाज में कुछ बातें कही गई है | तहरीर के आधार पर धारा 504 -506 -153 A तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है | आरोपी एक सपा के विधायक है |
बंदूक से धुंआ निकलने वाले बयान पर बुरे फंसे विधायक शहजिल , मुकदमा दर्ज
newsvoxindia
FOLLOW US:
SHARE:
Author: newsvoxindia
14 जुलाई 2026 राशिफल: भौमवती अमावस्या पर किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
बरेली: हिरासत के बाद युवक ICU में भर्ती, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप
बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सपा के प्रशिक्षण शिविर में सामाजिक न्याय पर मंथन
सावन की फुहारों संग गूंजे मल्हार के सुर, एसआरएमएस रिद्धिमा के ‘मैलोडीज ऑफ मल्हार’ ने बांधा समां
बरेली में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026: विश्वविद्यालय, बीडीए और कृषि विभाग ने हरित अभियान को दी नई गति