
@newsvoxdesk
कोरोना काल में पुलिस ने समाज सेवा करके एक से बढ़कर उदाहरण दिए है तो वही पुलिस विभाग के कुछ लोग विभाग की छवि ख़राब करने में लगे है | ऐसा ही एक मामला फतेहगंज पूर्वी में आया है जहां एक सिपाही ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली कर रहा है | वायरल वीडियो दातागंज रोड़ पर रेलवे क्रासिंग का बताया जा रहा है | बताया जाता है कि पुलिस से परेशान किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ वीडियो को मीडिया तक पहुंचा दिया | बाद में किसी मीडियाकर्मी में वीडियो को पुलिस के आलाधिकारियों को ट्वीट कर दिया |पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए एक सिपाही और पीआरडी जवान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है | वायरल वीडियो में सिपाही साफ तौर पर अवैध वसूली करता दिख रहा है | वही एसएसपी रोहित सिंह ने मामले पर संज्ञान लिया है | एसएसपी मीडिया सेल ने बताया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से एक वीडियो जिसमें थाना फतेहगंज पूर्वी के एक आरक्षी द्वारा ट्रैक्टर ट्राली चालक से पैसे लेते हुए वायरल हो रहा है । जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे आरक्षी 1159 जगदीश प्रसाद तैनाती थाना फतेहगंज पूर्वी को निलम्बित किया गया एवं पीआरडी जवान बूटा सिंह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को रिपोर्ट प्रेषित की गयी है । आरक्षी 1159 जगदीश प्रसाद व पीआरडी जवान बूटा सिंह के विरूद्ध थाना फतेहगंज पूर्वी पर मु0अ0सं0 140/21 अन्तर्गत धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
देखिये यह वायरल वीडियो




