पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बरेली जिला कार्यकारिणी भंग ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष  रवि प्रकाश अग्रवाल  के निर्देश एवं एस0 के0 सक्सेना मुख्य चुनाव अधिकारी की सहमति पर जनपद बरेली की जिला कार्यकारिणी सहित सभी नगर इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है | प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में प्रदेश महामंत्री श्री मुकुल अग्रवाल ने बताया कि संगठन के 2022-2025 के चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो गई है जिसमें पहले चरण में नगर/ महानगर इकाइयों का गठन किया जाएगा|

 

दूसरे चरण में जिला कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा|   प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव सितंबर माह में बरेली में होगा |  मुकुल अग्रवाल आज बरेली में प्रदेश अध्यक्ष  रवि प्रकाश अग्रवाल  से चुनाव संबंधित चर्चा करने बिजनौर से  बरेली पहुंचे थे | प्रदेश महामंत्री ने बताया कि ब्रह्मानंद  शर्मा जी प्रदेश उपाध्यक्ष  आंवला को जिला  चुनाव अधिकारी  मनोनीत किया गया है श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि सह चुनाव अधिकारी  संतोष पटेल, श्रीमति डॉ0 रुचि कपूर , प्रदीप पुष्कर  रहेंगे   l

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज