नौ जुलाई तक पिया मिलन की आस, फिर चतुर्मास,जानिए यह खबर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

ज्योतिषाचार्य- पंडित मुकेश मिश्रा

-गत दो महीनों से शुरू हुए वैवाहिक मांगलिक कार्यक्रमों की खूब धूम मची है इन दिनों खूब तीव्रता से शादियां हो रही है मार्केट में भी शादी का सज्जा- सामान खूब खरीदा जा रहा है। अभी से 9 जुलाई तक विवाह के शुभ लग्न मुहूर्त 15 है। इन मुहूर्तो में भी खूब शहनाई बजेगी। आगे 10 जुलाई को हरिशयनी एकादशी है। जिसमें भगवान विष्णु चार महीने के लिए निद्रा में चले जाते हैं। और भगवान के निद्रा कालीन यानी चतुर्मास में वैवाहिक कार्य नहीं होते हैं। ऐसे मैं पिया मिलन की आस 9 जुलाई तक रह गई है उसके बाद चतुर्मास के बाद विवाह प्रारंभ हो पाएंगे।

 

जिन परिवारों में विवाहिता आदि मांगलिक कार्य होने थे उन्होंने अपनी खरीदारी शुरू कर दी थी। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि अब दस जुलाई देव शयनी एकादशी से देवोत्थान एकादशी तक विवाह और मांगलिक अयोजनों पर फिर रोक लग जाएगी। उधर, नवंबर और दिसंबर में सिर्फ पांच से छह मुहूर्त ही हैं। पंचाग के अनुसार इस पूरे वर्ष में जून से जुलाई के बीच ही सबसे ज्यादा विवाह हैं। ऐसे में कई लोगों ने बैंक्वेट हाल, होटल और बैंड बाजे आदि की बुकिंग काफी दिन पहले से करनी शुरू कर दी थी।

इस माह में यह मुहूर्त

जून :: 12, 13, 14, 15, 16, 17, 20, 21

जुलाई :: 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9,

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment