नाना के घर 12 वीं के पेपर देने आई युवती की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र में बीती रात नाना  को खाना देने गई 18 वर्षीय युवती की किसी ने हत्या  दी और उसके शव को तालाब में फेंक दिया। जब सुबह घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को हुई तो गांव में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि  युवती दिल्ली से भमोरा में 12 वीं की परीक्षा देने आई थी। इसी दौरान उसके साथ यह घटना हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक युवती के पिता के परिवार साथ नाना के परिवार के भी कई लोग इसी गांव में रहते है। पुलिस ने मामले के लिए खुलासे के लिए अपनी जांच शुरू कर दी है। युवती के नाना का कहना है कि लड़की उन्हें खाना देने आई थी और खाना देकर फोन पर बात करते हुए यह कहते हुए चली गई कि उसे पड़ोस के किसी घर पर जाना है।

 

एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि भमोरा थाना क्षेत्र में एक युवती अपने नाना को बीती रात 9 बजे खाना देने गई और खाना देने के बाद वह अपने नाना के यह कहकर वापस लौट गई कि उसे पड़ोस के घर जाना है। आज सुबह ग्रामीणों ने युवती की शव को घर से 150 मीटर की दूरी पर एक गड्ढे में देखा था। प्रथम दृष्टिता शव को देखकर लग रहा है किसी नुकीले हथियार से युवती की हत्या की गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज