
ज्योतिषाचार्य. पंडित मुकेश मिश्रा
बरेली। ज्योतिष पंचांगो के अनुसार, सावन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 7 अगस्त को शाम 7 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगी जो की अगले दिन यानी 8 अगस्त को शाम 7 बजकर 21 पर समाप्त होगी इस वर्ष श्रावण अमावस्या का व्रत व पर्व 8 अगस्त को रखा जाएगा, श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या और श्रावणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है, श्रावणी अमावस्या के दिन पितृ पूजा, पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करना उत्तम माना जाता है, हिंदू धर्म के अनुसार श्रावणी अमावस्या के पूजन के बाद नए पौधों रोपण किया जाता है, इस दिन पीपल, बरगद, केला, तुलसी, नींबू आदि का पौधा लगाना भक्तों के लिए मंगलमय और शुभकारी माना गया है, इस दिन पिंडकर्म भी किये जाते हैं।
*ऐसे बना रवि पुष्य योग*
हरियाली अमावस्या पर शुभ योगों का निर्माण हो रहा है खास करके रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रवि पुष्य योग में किया गया कोई भी कार्य अक्षय फलदाई होता है, और अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। आपके लिए अपनी राशि अनुसार पौधा लगाना चाहिए।
*1.मेष-* मेष राशि वाले को अपने राशि स्वामी मंगल के पेड़ लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी और खैर का पेड़ लगाना चाहिए।
*2.वृष*- इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार गुलर (ऊमर), चमेली, नीबू और पलास के पेड़ लगाने चाहिए।
*3.मिथुन-* इस राशि का स्वामी बुध होता है।अपामार्ग, आम, कटहल, अंगूर, बेल और गुलाव के पौधे लगाना चाहिए।
*4.कर्क*- राशि का स्वामी चन्दमा है, पलाश, सफ़ेद गुलाव, चांदनी, मोगरा और गेंदा के पेड़ लगाने चाहिए।
*5.सिंह*-राशि का स्वामी सूर्य है,अपामार्ग, लाल गुलाव, लाल गेंदा और लाल चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए।
*6.कन्या*- इस राशि का स्वामी बुध होता है।अपामार्ग, आम, कटहल, अंगूर, बेल और गुलाव के पौधे लगाना चाहिए।
*7.तुला* – इस राशि वालों को अपने राशि स्वामी शुक्र के अनुसार गुलर (ऊमर), चमेली, नीबू और पलास के पेड़ लगाने चाहिए।
*8.वृश्चिक*- राशि वाले को अपने राशि स्वामी मंगल के पेड़ लाल चंदन, अनार, नीबू, तुलसी और खैर का पेड़ लगाना चाहिए।
*9.धनु-* राशि वालों का गुरु स्वामी होता है, पीपल, बरगद, पपीता और पीले चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए।
*10.मकर*- मकर राशि वालों को शनि देव का पेड़ शमी, तुलसी, आंवरी, सतावर और अमरुद का पेड़ लगाना चाहिए।
*11.कुंभ*- राशि वालों को शनि देव का पेड़ शमी, तुलसी, आंवरी, सतावर और अमरुद का पेड़ लगाना चाहिए।
*12.मीन*- राशि वालों का गुरु स्वामी होता है, पीपल, बरगद, पपीता और पीले चन्दन का पेड़ लगाना चाहिए।




