दुकानदार से मारपीट का आया लाइव वीडियो, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे के पास एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कहासुनी के दौरान मामला बढ़ गया और आरोपियों ने दुकानदार फहीम को घेरकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, थाना बारादरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला एक सपा नेता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज